PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

एच.एम.वी. ने मनाया वल्र्ड अर्थ डे,

World Earth Day Celebrated at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की डी.डी. पंत बोटैनिकल सोसाइटी की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में वल्र्ड अर्थ डे का आयोजन किया गया। छात्राओं ने धरती को बचाने की शपथ ली। बी.एस.सी. मेडिकल तथा एम.एस.सी. बॉटनी की छात्राओं को एक फिल्म ‘ऑवर यूनिवर्स ऑवर रिसपान्सिबिलिटी’ भी दिखाई गई। इस फिल्म के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि अपनी धरती को बचाना हम में से प्रत्येक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर स्वीडन से श्रीमती अल्का यादव बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे। श्रीमती अल्का यादव इसी विभाग की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने छात्राओं को बॉटनी के महत्व के बारे में बताया तथा बॉटनी के क्षेत्र में विभिन्न करियर संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को अपनी एचएमवी की स्मृतियों के बारे में भी बताया। विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सही सोच, फोकस व कड़ी मेहनत से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

डीडी पंत बोटानिकल सोसाइटी की इंचार्ज डॉ. नीतिका ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि हम सभी को धरती मां का धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि उसी की वजह से हम सम्पन्न जीवन जीने में सक्षम हैं। इस अवसर पर डॉ. श्वेता चौहान, श्रीमती रमनदीप कौर, सुश्री हरप्रीत कौर व डॉ. शुचि शर्मा भी उपस्थित थे।

Latest News