PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देश की ट्रैवल एजेंसियों ने लिया बड़ा फैसला,

ease-my-trips-decision-suspend-all-flight-bookings-maldives-objectionable-remarks-on-pm-modi-big-news-travel-agent

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : मालदीव के मंत्रियों का बयान अब मालदीव पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है। इस बीच देश की ट्रैवेल कंपनियों में से एक EaseMyTrip ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दी है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ही मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की गई थी।

.

.

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड करने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा कि अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।

.

.

EaseMyTrip ने लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए भी ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी पर बयानबाजी के बाद मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन मंत्रियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद है। सोशल मीडिया पर शुरू हुए विवाद की वजह से भारत में लोगों ने मालदीव की जमकर आलोचना की थी।

.

.

मालदीव की सरकार ने मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद के बयानों से किनारा कर लिया है। इन तीनों मंत्रियों ने ही भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मालदीव ने कहा है कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और वे सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। विपक्षी नेताओं ने मंत्रियों की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की थी जिसके बाद मालदीव सरकार ने यह बयान जारी किया।

.

.

.