PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

अयोध्या जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, सिंगापुर और बैंकॉक जाने से भी महंगा हुआ सफर,

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं. राम मंदिर को लेकर जहां लोगों के बीच गजब का उत्साह है। वहीं, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही फ्लाइट का किराया भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अयोध्या की उड़ानों का किराया कई इंटरनेशनल रूट की फ्लाइट्स से भी ज्यादा हो चुका है, जिस वजह से अब अयोध्या जाना सिंगापुर और बैंकॉक जाने से भी महंगा हो गया है।

.

.

दरअसल, 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से पहले टूरिस्ट शहर में उमड़ने लगे हैं। इसका असर होटल, ट्रेन और अब फ्लाइट के किराए पर हो रहा है। 19 जनवरी के लिए मुंबई से अयोध्या का टिकट चेक करने पर इंडिगो की एक फ्लाइट का किराया 20,700 रुपये दिखा रहा है। इसी तरह 20 जनवरी की फ्लाइट का किराया भी 20 हजार रुपये के आस-पास दिख रहा है। यही हाल लगभग सभी एयरलाइन कंपनी का है।

.

.

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या की फ्लाइट का किराया कई इंटरनेशनल रूट के किराए से ज्यादा है। 19 जनवरी के लिए ही मुंबई से सिंगापुर की फ्लाइट चेक करने पर एअर इंडिया की एक डाइरेक्ट फ्लाइट का किराया 10,987 रुपये दिखा रहा है। इसी तरह मुंबई से बैंकॉक की 19 जनवरी की डाइरेक्ट फ्लाइट का किराया 13,800 रुपये दिख रहा है।

.

.

आपको बता दें कि अयोध्या मेंराम मंदिरके उद्घाटन से पहले नया एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। इस एयरपोर्ट को महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नाम दिया गया है। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीने बीते दिनों इस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। अभी अयोध्या के लिए सिर्फ दो विमानन कंपनियों एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने उड़ानों के संचालन का ऐलान किया है।

.

.

मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में कई प्रकार की बिजनेस एक्टिविटीज में तेजी देखी जा रही है। कई कंपनियां आने वाले दिनों की संभावित डिमांड और विशाल पर्यटन बाजार की उम्मीद में तैयारियां कर रही हैं। हॉस्पिटलिटी फर्म ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने एक सप्ताह पहले बताया था कि लोग अयोध्या के लिए बड़े पैमाने पर होटल खोज रहे हैं। आलम ऐसा है कि अयोध्या के सामने गोवा जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पिछड़ गए हैं।

.