PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

डंकी रूट’ से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति,

ed action donkey route agents assets attached Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल ऑफिस ने अपराध की कमाई से हासिल लगभग 5.41 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां अटैच की हैं। ED की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुभम शर्मा, जगजीत सिंह और सुरमुख सिंह द्वारा अपराध की कमाई से हासिल की गई या उसके बराबर लगभग 5.41 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।

.

ये एजेंट ‘डंकी’ रूट {Donkey Route} के जरिए लोगों को अवैध रूप से यूएसए भेजने की गतिविधियों में शामिल थे। अटैच की गई संपत्तियों में इन एजेंटों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कृषि भूमि, आवासीय परिसर, व्यावसायिक परिसर और बैंक खाते शामिल हैं। ED ने पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस द्वारा बीएनएस, 2023 (पहले आईपीसी, 1860) और इमिग्रेशन एक्ट, 1983 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई

.

.

FIR के आधार पर जांच शुरू की थी। यह मामला फरवरी 2025 में यूएसए सरकार द्वारा 330 भारतीय नागरिकों को सैन्य कार्गो विमानों से भारत डिपोर्ट किए जाने से संबंधित है, क्योंकि वे अवैध रूप से {Donkey Route} यूएसए में दाखिल हुए थे। ED की जांच में पता चला कि ये ‘एजेंट’ और उनके साथी भोले-भाले लोगों को यूएसए में कानूनी रूप से भेजने का झांसा देकर ठगते थे और इसके लिए मोटी रकम वसूलते थे।

.

.

हालांकि, बाद में वे लोगों को विभिन्न दक्षिण अमेरिकी देशों के खतरनाक रास्तों से भेजते थे और उन्हें यूएसए-मेक्सिको सीमा के जरिए अवैध रूप से यूएसए में घुसने के लिए मजबूर किया जाता था। ED ने बताया कि इस दौरान पूरे रास्ते लोगों को प्रताड़ित किया जाता था और उनसे और पैसे वसूले जाते थे। इतना ही नहीं, उनसे अवैध काम भी करवाए जाते थे। इन ‘एजेंटों’ और

.

.

उनके साथियों ने झूठे बहाने बनाकर विभिन्न लोगों को ठगकर और उनसे बड़ी रकम लेकर अपराध की कमाई की। इस मामले में 9 और 11 जुलाई को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 19 स्थानों पर तलाशी ली गई थी, जिसमें फर्जी इमिग्रेशन स्टैंप, फर्जी वीजा स्टैंप, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस सहित आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री मिली और बरामद की गई। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

.