PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें?

Elon Musk World’s Richest Person

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपति एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। सोमवार को उनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गई। फोर्ब्स के मुताबिक, मस्क की नेट वर्थ बढ़कर करीब 677 अरब डॉलर हो चुकी है। इससे पहले किसी भी इंसान ने इतनी अधिक संपत्ति नहीं जुटाई थी। मस्क की दौलत में यह जबरदस्त उछाल मुख्य रूप से उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स की वजह से आया है।

.

.

हाल ही में स्पेसएक्स की वैल्यूएशन बढ़कर 800 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। कंपनी अगले कुछ वर्षों में पब्लिक होने की तैयारी कर रही है। एलन मस्क के पास स्पेसएक्स में करीब 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे केवल वैल्यूएशन बढ़ने से ही उनकी संपत्ति में लगभग 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि अक्टूबर में ही मस्क 500 अरब डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। अब उन्होंने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

.

.

स्पेसएक्स की नई वैल्यूएशन अगस्त में हुए एक टेंडर ऑफर के बाद सामने आई है, जिसमें कंपनी की कीमत 400 अरब डॉलर से दोगुनी हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेसएक्स 2026 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जो अब तक की सबसे बड़ी लिस्टिंग हो सकती है। फोर्ब्स के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12 बजे तक मस्क की नेट वर्थ 677 अरब डॉलर दर्ज की गई। इसके अलावा, मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भी उनकी संपत्ति बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

.

.

इस साल अब तक टेस्ला के शेयर करीब 13 फीसदी चढ़ चुके हैं, भले ही कंपनी की बिक्री में कुछ गिरावट देखी गई हो। मस्क के पास टेस्ला में लगभग 12 फीसदी हिस्सेदारी है। सोमवार को टेस्ला के शेयर करीब 4 फीसदी बढ़े, जब मस्क ने जानकारी दी कि कंपनी की रोबोटैक्सी का टेस्ट चल रहा है, जिसमें आगे की सीट पर सेफ्टी मॉनिटर की जरूरत नहीं पड़ रही। नवंबर में टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने एलन मस्क के लिए करीब 1 ट्रिलियन डॉलर के पे प्लान को मंजूरी दी थी।

.

.

यह कॉरपोरेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पे पैकेज माना जा रहा है। निवेशकों ने मस्क के उस विजन का समर्थन किया, जिसमें टेस्ला को सिर्फ ईवी कंपनी नहीं, बल्कि एआई और रोबोटिक्स की दिग्गज बनाने की योजना है। मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 15 अरब डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की बातचीत में है, जिससे इसकी वैल्यूएशन करीब 230 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है।

इससे मस्क के कारोबारी साम्राज्य को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। एलन मस्क, टेस्ला, स्पेसएक्स और xAI की ओर से इस खबर पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, निवेशक और बाजार इस रिकॉर्ड से उत्साहित हैं। मस्क की संपत्ति अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति से सैकड़ों अरब डॉलर आगे निकल चुकी है और वे **दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर** बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।