PTB Big Political चंडीगढ़ : अवैध रेत खनन के मामले में पंजाब और हरियाणा में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट की टीम ने रेड की है। पंजाब में मोहाली और लुधियाना में जांच चल रही है। वहीं हरियाणा के पंचकूला में रेड हुई है। सूत्रों के मुताबिक मोहाली में CM चरणजीत चन्नी के करीबी रिश्तेदार के यहां रेड हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस ने 2018 में अवैध रेत खनन को लेकर केस दर्ज किया था, जिसे बाद में ED ने टेकओवर कर लिया। इस मामले में भूपिंदर नाम के व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। जिसे पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी का करीबी बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि जिनके यहां रेड हुई है, वह सीएम चन्नी की साली के बेटे हैं।
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान देश में आतंकी हमला किया जा सकता है। IB ने मंगलवार को अलर्ट जारी किया और कहा कि आतंकवादी भीड़ को निशाना बना सकती हैं। IB ने प्रतिबंधित संगठन खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स का भी नाम लिया है और कहा कि यह संगठन हमले को अंजाम दे सकता है।



































