PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

चुनाव से 48 घंटे पहले बंद हो जायेगा चुनाव प्रचार, बाहरी लोग हल्कों में नहीं रह सकेंगे: डिप्टी कमिशनर

Election campaign will stop 48 hours before the election Outsiders won't be able to live in circles deputy commissioner Jalandhar Ghanshyam

PTB City न्यूज़ जालंधर : जिलाधीश कम ज़िला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने बुद्धवार को सिविल और पुलिस आधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग की सभी प्री- पोल आदेशों की सख़्ती के साथ पालना को यकीनी बनाने के लिए कहा ,क्योंकि प्रचार 20 फरवरी 2022 को होने वाले चुनाव से 48 घंटे पहले बंद हो जायेगा। ज़िला प्रशासन की तरफ से पोलिंग से पहले 48 घंटो के ड्राई डे के इलावा 10 मार्च, 2022 को गिनती वाले दिन भी ड्राई डे का ऐलान किया गया है।

अलग-अलग हल्कों में अलग-अलग उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार कर रहे सभी राजनीतिक लोगों और बाहरी लोगों को चुनाव प्रचार बंद करके तुरंत हलका छोड़ कर जाना पड़ेगा। ऐसे कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता, जो बाहर से आए हैं और हलके के वोटर नहीं हैं, चुनाव प्रचार की अवधि ख़त्म होने के बाद हलके में नहीं रह सकते। डिप्टी कमिशनर ने सभी राजनीतिक पार्टियाँ और उम्मीदवारों को सभी बाहरी राजनीतिक लोगों को चुनाव कमिशन के आदेशों से अवगत करवाने के लिए कहा , जिससे स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव को यकीनी बनाया जा सके।

चुनाव कमिशन के निर्देशो अनुसार सिवल और पुलिस प्रशासन की तरफ से गेस्ट हाऊसों में रहने वालों की सूची पर नज़र रखने के लिए यहाँ पड़ताल करने के इलावा कम्युनिटी हॉल की चैकिंग की जायेगी, जहाँ बाहरी व्यक्तियों /राजनीतिक कारकुन्नोको रखा जा सकता है। डिप्टी कमिशनर ने यह भी बताया कि हलके के बाहर से वाहनों की अवजायी पर नज़र रखने के लिए हलकों की सरहदों पर चैक -पोस्ट स्थापित किए जाएगे। लोगों /लोगों के समूहों की पहचान भी चैक की जायेगी जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह वोटर हैं या नहीं।

सुबह 8 बजे से शाम 6बजे तक होगा मतदान ,वोटिंग और गिनती वाले दिन ड्राई डे घोषित: डिप्टी कमिशनर ने यह भी बताया कि चुनाव आयोग के आदेशों अनुसार ज़िले में 18 फरवरी की शाम से वोटिंग पूरी होने तक 48 घंटों का ड्राई डे घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि होटलों, रैस्टोरैंट, बार या अन्य दुकानों पर शराब की बिक्री और बाँट पर पाबंदी के आदेश जारी किये जा चुके हैं। इसके इलावा 10 मार्च, 2022 को गिनती वाले दिन भी ड्राई डे घोषित किया गया है।