PTB City न्यूज़ जालंधर : आज जालंधर कैंट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ ने उस समय अकाली दल के उम्मीदवार जगबीर बराड़ को बड़ा झटका दिया / जब सरबजीत सिंह मक्कड़ ने अकाली दल नेता सुरजीत थापर को भाजपा में शामिल करवा दिया /
इस दौरान सुरजीत थापर के साथ उनके कई अकाली दल नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए / आपको यह भी बता दें कि सुरजीत थापर जंडियाला के रहने वाले हैं और उनका वहां पर काफी प्रभाव है / सरबजीत सिंह मक्कड़ ने उनका भाजपा में शामिल होने पर जोरदार स्वागत किया /
इस दौरान थापर ने विश्वास दिलाया कि वह सरबजीत से मक्कड़ को भारी मतों से विजयी बनाएंगे / इस दौरान सुरजीत थापर ने यह भी कहा कि बीते कुछ सालों में जो भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में विकास के काम कर अपनी छवि लोगों में बनाई है उससे प्रभावित होकर वह आज सरबजीत सिंह मक्कड़ का साथ देने को मजबूर हो गए हैं ओर अब सरबजीत सिंह मक्क्ड़ को विजयी बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे /





































