PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

कर्ज तले दबे परिवार नहीं झेल पाया प्रताड़ना, उठाया खौफनाक कदम, 5 की हुई मौत,

family buried under debt could not bear the torture went tomb and ate poison 5 died

PTB Big न्यूज़ नवादा : बिहार के नवादा से सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आदर्श सोसायटी में एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। एक लड़की की हालत गंभीर है। मरने वालों में से घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता, पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी और गुड़िया कुमारी शामिल हैं, जबकि एक बेटी साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है।

उसे पहले पावापुरी विंस रेफर किया गया था, लेकिन फिर नवादा जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहां भी हालत गंभीर देखते हुए साक्षी को अब पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज में डूबा था और वसूली की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान चलाते थे और उन पर काफी कर्ज था। कर्ज को लेकर उन्हें काफी प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर शहर की एक मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया। मौके पर ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

जहर खाने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। इस दौरान परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता की हालत थोड़ी सही थी। उनसे जब पूछा गया कि जहर क्यों खाया तो केदार लाल गुप्ता ने कहा कि परिवार पर 10-12 लाख रुपये का कर्ज था, इसलिए परिवार ने जहर खा लिया जिसके बाद केदार लाल गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Latest News

Latest News