PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी. के एन्वायरमैंट क्लब ने सुरक्षित, स्वस्थ व इको-फ्रैंडली होली का दिया संदेश,

Environment Club of HMV gave a message of Safe, Healthy and Eco-friendly Holi

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा निर्देशन में हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एन्वायरमेंट क्लब ने सुरक्षित व इको-फ्रैंडली होली का संदेश दिया। स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने वृक्षों पर होली के रंगों के निशान लगाए ताकि जीवन में वृक्षों के महत्व को दर्शाया जा सके। रीसाइकिल किए गए चार्ट पेपरों पर होली के रंग-बिरंगे संदेश लिखे गए। छात्राओं ने इको-फ्रैंडली होली का संदेश देते हुए खूबसूरत रंगोली बनाई। एन्वायरमेंट क्लब की इंचार्ज डॉ. सीमा मरवाहा ने कहा कि सारे त्यौहार इको-फ्रैंडली तरीके से ही मनाने चाहिए।

डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि पेड़ों से मिलने वाली डाई खतरनाक कैमिकल से मुक्त होती है। इनमें लैड, मरकरी आदि नहीं होता। साइंस फैकल्टी की इंचार्ज डॉ. नीलम शर्मा ने कहा कि टाक्सिक कलर्स वातावरण को भी बहुत नुकसान पहुँचाते हैं। हमें होली के लिए सूखे फूल, पत्ते, हल्दी, चंदन, मेहंदी का प्रयोग करना चाहिए तथा सुरक्षित रहना चाहिए। स्टाफ सदस्यों व छात्राओं के बीच पारंपरिक मिठाइयां बांटी गईं।

एन्वायरमेंट क्लब के आफिस बियरर गौरी जिंदल, यशिका अरोड़ा व टविंकल अग्रवाल ने इस अवसर पर खूबसूरत कार्ड बनाए। इस अवसर पर श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती सलोनी, डॉ. जतिंदर, श्री सुमित शर्मा, श्री सुशील कुमार, श्रीमती रमनदीप, डॉ. शुचि, सुश्री हरप्रीत, डॉ. सिम्मी, श्री रवि, डॉ. निधि भी उपस्थित रहे। . प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी को होली की शुभकामनाएँ दी तथा क्लब के प्रयास की सराहना की।