PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

इनोसेंट हार्ट्स की आकृति का स्केटिंग व तीरंदाज़ी में शानदार प्रदर्शन : राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

excellent-performance-of-aakriti-of-innocent-hearts-school-in-skating-and-archery-selected-for-national-level

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन में छठी कक्षा की छात्रा आकृति ने 300 मीटर रेस इनलाइन स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सीबीएसई द्वारा नॉर्थ ज़ोन-2 मोहाली में आयोजित की गई।

आकृति ने इस प्रतियोगिता में नेशनल लेवल स्केटिंग चैंपियनशिप में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ-साथ अबोहर में आयोजित पंजाब स्कूल खेलों में अंडर-14 जालंधर की टीम में आकृति ने तीरंदाज़ी में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।

यह प्रतियोगिता गांधीनगर गुजरात में आयोजित होगी।आकृति एक मेधावी छात्रा है जो न केवल खेलों के क्षेत्र में हमेशा आगे रही है बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल स्थान प्राप्त करती है। इनोसेंट हार्ट्स के अध्यक्ष डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि हमें गर्व है कि आकृति हमारे विद्यालय की छात्रा है। उन्होंने आकृति के अभिभावकों को बधाई दी।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल, एचओडी स्पोर्ट्स श्री अनिल कुमार, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा ने आकृति की प्रशंसा की तथा राष्ट्रीय स्तर पर विजयी होने के लिए शुभकामनाएँ दी।

Latest News

Latest News