PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत शिक्षा में उत्कृष्टा लाने के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं जिन में से अंडरग्रैजुएट स्तर पर प्रत्येक सेमेस्टर में छात्राओं के लिए अनिवार्य वैल्यू एडेड प्रोग्राम अपनी एक विशेष पहचान रखते हैं. अंडरग्रैजुएट स्तर पर सेमेस्टर तीसरा की छात्राओं के लिए लाज़मी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वैल्यू एडेड प्रोग्राम के अंतर्गत पब्लिक स्पीकिंग के गुर सीखाते पॉवर ऑफ़ वर्ड्स विषय पर एक इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन करवाया गया.
इस सेशन में जे.सी. मनप्रीत कौर ने स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत की. छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्होंने संचार के महत्व को दर्शने के साथ-साथ पब्लिक स्पीकिंग को विस्तार से परिभाषित किया. उन्होंने कहा कि प्रभावशाली संचार के लिए किसी भी व्यक्ति की भाषा पर पकड़ जितनी मजबूत होनी चाहिए उतना ही ज़रूरी उसके पास शब्दों का एक बड़ा भंडार होना चाहिए तथा शब्दों का चुनाव सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव, समय, स्थान एवं परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही किया जाना चाहिए.
इसके अलावा उन्होंने पब्लिक स्पीकिंग के लिए ज़रूरी स्किल्स को उदाहरणों के साथ समझते हुए सेशन के अंत में छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने पर स्रोत वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को संचार में शब्दों के महत्व के बारे में समझाया और साथ ही इस सफल आयोजन के लिए श्रीमती मनी खहरा, कोऑर्डिनेटर, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम तथा डॉ. रीना शर्मा के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की.






































