PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में धमाके से मचा हड़कंप, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

explosion in room number 102 of delhi rohini court police increased security

PTB Big News नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नम्बर 102 में धमाका होने से हड़कंप गया है. वहीं, इस वक्‍त दिल्‍ली पुलिस और फायर कर्मी पर मौके पर पहुंच गए हैं. यही नहीं, दिल्‍ली पुलिस ने घटना स्‍थल की घेराबंदी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके साथ रोहिणी कोर्ट में चल रहीं सभी मामलों की सुनवाई रोक दी गई हैं. वहीं, पुलिस के अधिकारी घटना वाली जगह पहुंच गए हैं.

दिल्‍ली के दमकल के मुताबिक, सुबह 10:40 बजे रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट की कॉल मिली. इसके बाद दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. वहीं, यह ब्‍लास्‍ट किस तरह का है, इसकी जांच की जा रही है. वहीं, रोहिणी कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई, जो जहां था वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करने लगा. जबकि इस ब्‍लास्‍ट दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में हुए धमाके को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि शायद लैपटॉप में ब्लास्ट हुआ, लेकिन जांच के लिए केबिन के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए ब्‍लास्‍ट में दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है, जिन्‍हें कैट्स एंबुलेंस की मदद से नजदीक के अस्‍पताल भिजवाया गया है. वहीं, हालत को संभालने के लिए रोहिणी जिले के डीसीपी और एसीपी आरती शर्मा दल बल के साथ रोहिणी कोर्ट पहुंच गई हैं. इस दौरान पुलिस की जांच टीम ने पाया कि कोर्ट नंबर 102 में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ब्लास्ट था, जिसके बाद लोगों ने गोली चलने की अफवाह फैला दी. इस वजह से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया था.

वहीं, लोग सुरक्षित स्‍थान के लिए इधर उधर दौड़ने लगे थे. फिलहाल दिल्‍ली के रोहिणी कोर्ट में सभी गतिविधियां सामान्य हैं. बता दें कि कुछ समय पहले हमलावरों ने रोहिणी कोर्ट में गोगी गैंग के गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं, दिल्‍ली पुलिस ने गोगी पर हमला करने वाले दोनों हमलावरों को घटना स्थल पर ही ढेर कर दिया था.