PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

हैलीकॉप्टर क्रैश में हिमाचल के बेटे विवेक के घर पहुंचे सेना के अफसर, परिवार का लिया DNA, परिवार का रो-रो के बुरा हाल,

helicopter crash army personal takes dna sample of kangra para commando vivek kumar family

PTB Big Shocking News धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर का पैरा कमांडो जवान विवेक कुमार भी तमिलनाड़ू के नीलगिरी के कन्नूर में हैलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हो गया है. विवेक सीडीएस बिपिन सिंह रावत समेत 13 लोगों में शामिल है, जिनकी हादसे में मौत हुई है. विवेक के घर पर शोक जताने वालों का अब तांता लग गया है. मां और पत्नी प्रियंका रानी का रो-रोकर बुरा हाल है.

विवेक का अभी 2 महीने का बेटा है. घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा है और मां के मुंह से एक ही बात निकल रही है कि, मेरा पुत्तर मुझे छोड़कर कहां चला गया.’ विवेक की पत्नी प्रियंका रानी भी रो-रोकर बेसुध हो रही है. पिता आंगन में कुर्सी लगाए चुपचाप गमगीन बैठे हैं. वहीं, गुरुवार को सेना के जवान भी विवेक के घर पहुंचे हैं.

दरअसल, हादसे में सभी मृतकों के शरीर बुरी तरह जल गए हैं. इसलिए सेना के जवान अब विवेक के घर पहुंचे हैं और परिवार के सदस्यों के डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं. डीएनए सैंपल लेने के बाद ये जवान दिल्ली वापस लौटेंगे और वहां, लांस नायक विवेक कुमार के डीएनए के साथ मैच किये जायेंगे. डीएनए मैचिंग के बाद ही मौत की आधिकारिक पुष्टि होगी.

पैरा कमांडो विवेक कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के कोसरी इलाके के अपर ठेहडू गांव से थे. लांस नायक विवेक कुमार 2012 में जैक राइफल में भर्ती हुए थे. बाद में वह पैरा कमांडो के रूप में सेवाएं दे रहे थे. साल 2020 में विवेक की शादी हुई थी और 2 माह पहले सितंबर में बेटे के पिता बने थे. उनकी बेटे का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट करने की तमन्ना अधूरी रह गई.

उनके पिता रमेश चंद दिहाड़ी का काम करते हैं. जबकि माता आशा देवी गृहिणी हैं. विवेक का एक छोटा भाई है, जो बैजनाथ के चौबीन में बेकरी में काम करता है. एक बहन की शादी हो चुकी है. विवेक अक्टूबर में घर छुट्टी आए थे. विवेक का ससुराल कोसरी गांव में ही है. 12वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह जैक राइफल में भर्ती हुए थे.