.
.
Extempore Competition at Ivy World school Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आई लीग एजुकेशन ग्रुप के द्वारा संचालित आज आईवी वर्ल्ड स्कूल रामा मंडी के प्रांगण में आज अंतर् सदन एक्सटेम्परी प्रत्योगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदनों के कक्षा चार-आठ के प्रतिभागियों ने अपने-अपने वाचन कौशल तथा तार्किक बुद्धि का प्रदर्शन बड़ी ही सटीकता के साथ किया / सभी प्रतिभागियों ने अपनी कुशलता का प्रयोग कर प्रतिभागिता को एक ऐसा स्तर प्रदान किया जहां न्यायधीशों को असमंजस में डाल दिया /
.
.
इस प्रतियोगिता के अंत में पहले वर्ग में कक्षा चार और पांच में विक्टर सदन की छात्रा अन्नया चोपड़ा प्रथम, अचीवर सदन की छात्रा अनविका अग्रवाल दूसरे स्थान पर, विनर सदन का छात्र आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर तथा चौथे स्थान पर चैम्पियन सदन का छात्र आरव सिंगला रहा, दूसरे वर्ग में कक्षा छह और सात में विक्टर सदन की छात्रा मनप्रीत कौर प्रथम, विनर सदन का छात्र कार्तिकेय वासल दूसरे स्थान पर, चैम्पियन सदन की छात्रा सिमोन शर्मा तीसरे स्थान पर रही तथा चौथे स्थान पर अचीवर सदन की हरीतिका शर्मा रही /
.
.
तीसरे वर्ग में कक्षा 8 में अचीवर सदन की छात्रा ज्योतसना चौधरी प्रथम, विक्टर सदन की छात्रा समर्थ बडोला दूसरे स्थान पर, चैम्पियन सदन की छात्रा पैन्थया नडाल तीसरे स्थान पर तथा चौथे स्थान पर विनर सदन की छात्रा तनुष्का गर्ग रही / सभी प्रतियोगियों ने दिए गए निर्धारित समय में अपने विषयों पर जो विचार तथा चिंतन प्रकट किया वह काफी प्रभावशाली था , जिनको सुनने वाले भी अपने दातों तले उँगलियाँ दबा कर बैठे रहे /
.
इसके पशचात विद्यालय के मुख्याध्यक्ष श्री के.के. वासल ने सभी विजेताओं को तथा सभी प्रतियोगियों को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि हमारे विद्यार्थी इतने सजग है / वे अपनी अनुभूतियों को कितनी सरलता तथा स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम हैं /
.
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतिभा को उजागर करने के लिए हमारा विद्यालय ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है, जिसका मुख्य उदेश्य हर विद्यार्थी का सर्वपक्षीय विकास करना है, जिसके लिए विद्यालय वचनबद्ध है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Extempore Competition at Ivy World school Jalandhar

































