.
.
Shiromani Akali Dal Former district head Crore fraud Punjab Amritser
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान उपकार सिंह संधू के साथ करोड़ों रूपए की ठगी मारने के आरोप में थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने सुनार का काम करने वाले कुलदीप सिंह ममदू, उसकी पत्नी हरबिन्द्र कौर, लड़के मनमोहन सिंह व बहु बलविन्द्र कौर निवासी जसपाल नगर सुल्तानविंड रोड के विरूद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है /
.
.
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान एवं हाल ही में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाले उपकार सिंह संधू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त परिवार ने उनके साथ अपने संबंध बढ़ाए और उन्हें पूरे योजनाबद्ध ढंग से 2013 में अपने झांसे में ले लिया / जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा दिया / उन्होंने अपने शेयर, सोना व जायदादो को बैंक के पास गिरवी रख कर आरोपियों को 8.66 करोड़ रूपए नकद व 825 ग्राम सोना दिया /
.
.
इसके बाद आरोपियों ने उनकी जायदाद पर 5 करोड़ व 4.50 करोड़ रूपए की कर्ज लेकर वह रकम भी हासिल कर ली / 2013 से उनके साथ शुरू हुआ यह ठगी का मामला करीब 3 साल चला / जब उन्हें आरोपियों के बारे में पता चला तो उन्होंने उनका पैसा वापस करने से इनकार कर दिया / बार-बार उनके कहने के बावजूद आरोपी कोई इंसाफ नहीं दे रहे थे / बैंक के पास गिरवी पड़ी उनकी जायदादों का भी बैंक द्वारा कब्जा लिया जा चुका है / जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी और गहण जांच के बाद आरोपियों के विरूद्ध तथ्यों के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया /
.
.
थाना बी-डिवीजन के इंचार्ज इंस्पैक्टर गुरविन्द्र सिंह का इस mamle में यह कहना है कि ई.ओ. विंग द्वारा पूरे मामले की जांच की गई थी / जिसके बाद आरोपियों के विरूद्ध पर्चा दर्ज किया गया है / सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार लिया जाएगा /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Shiromani Akali Dal Former district head Crore fraud Punjab Amritser

































