PTB News

Latest news
अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस

पंजाब! मशहूर पंजाबी गायक को पहले किया गन प्वाइंट पर किडनैप, फिर बेरहमी से कर दी हत्या

famous punjabi singer Inder Kaur alias Yashinder Kaur murder case ludhiana

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री और आम जनता को झकझोर कर रख दिया है। छह दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप की गई मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। सिंगर की लाश नीलो नहर से बरामद हुई है, जिसकी शिनाख्त के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

.

दिल को चीर देने वाली इस वारदात के बाद सिंगर के शव को समराला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री के पीछे की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है, जिसमें प्यार, जिद, रंजिश और कत्ल का खूनी खेल शामिल है। मृतका के भाई जोतइंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन यशइंदर उर्फ इंदर कौर बीती 13 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में सवार होकर

.

.

बाजार से घर का राशन (ग्रोसरी) लेने निकली थी। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिवार के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की तो पता चला कि इंदर कौर की दोस्ती मोगा के गांव भलूर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के साथ थी। भाई जोतइंदर सिंह का आरोप है कि आरोपी सुखविंदर सिंह उनकी बहन से जबरन शादी करना चाहता था, लेकिन इंदर कौर ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया था।

.

.

बस इसी शादी से इनकार की रंजिश को दिल में पाले सुखविंदर सिंह ने एक खौफनाक साजिश रच डाली। आरोपी सुखविंदर सिंह खास तौर पर अपनी इस जिद को पूरा करने और इंदर कौर को रास्ते से हटाने के लिए कनाडा से पंजाब आया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में इंदर कौर को घेरा और पिस्तौल की नोक पर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बेरहमी से उसकी जान ले ली और लाश को छुपाने के लिए नीलो नहर में फेंक दिया।

.

यह भी पढ़ें : हरियाणा के CM ने चलाई साइकिल, बोले-स्वस्थ भारत के लिए सबको आना होगा साथ

.

वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह पुलिस को चकमा देकर वापस कनाडा फरार हो चुका है। पीड़ित भाई ने 15 मई को ही आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवा दी थी, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते आरोपी देश छोड़कर भागने में कामयाब रहा। मामले की जानकारी देते हुए थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि

.

यह भी पढ़ें : आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने पुराने आदेशों को रखा बरकरार,

नीलो नहर में एक महिला की लाश तैरती होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए पीड़ित परिवार को बुलाया, जिन्होंने कपड़ों और हुलिए से इंदर कौर की पहचान की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और फरार आरोपियों को दबोचने व मुख्य आरोपी को विदेश से वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।