PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एवं मल्टीमीडिया) सेमेस्टर–1 के विद्यार्थियों ने किया विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन,

HMV M.Voc (Web Tech. and MM) Students Excel in University Results

PTB News “शिक्षा” : एच्एमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एवं मल्टीमीडिया) सेमेस्टर–1 के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा के बल पर उच्च अंक प्राप्त कर सफलता का नया अध्याय स्थापित किया।

.

.

विद्यार्थी तमन्ना, मनमीत कौर तथा बॉबिन ने विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 9.60 एसजीपीए प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार में खुशी एवं गर्व का माहौल रहा।

.

.

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक पहचान है। उन्होंने विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा तथा विभाग के समस्त स्टाफ की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की।

.

इस अवसर पर मिस हीनक धीर एवं सुश्री तन्वी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं तकनीकी दक्षता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं।

.

.