PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अजय देवगन की ‘Raid’ जैसी फिल्म भी इस ‘Raid’ के आगे पड़ी फीकी, सेक्टर 9 उद्योगपति ने दीवारों में छिपा रखे थे करोड़ों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा,

faridabad industrialist raid news haryana news updates GST department team raid Big Shocking News PTB Big News

PTB Crime न्यूज़ फरीदाबाद : टैक्स बचाने के लिए तो कहीं काली कमाई कर करके लोग पैसों को ऐसी जगहों पर संजोकर रखते हैं कि रेड करने वाली टीम भी सन्न रह जाती है। हरियाणा के फरीदाबाद में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब वहां के एक प्रसिद्ध उद्योगपति के यहां जीएसटी विभाग ने अचानक रेड कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 9 में रहने वाले एक उद्योगपति पर जब जीएसटी विभाग की टीम ने रेड की तो नजारा चौकाने वाला था। टीम को रेड के दौरान दीवारों में करोड़ों रूपए मिले। दीवारों से बरामद रुपयों की जब गिनती की गई तो लगभग 3 करोड़ रूपए निकले। जीएसटी विभाग की टीम ने यह पूरा कैश इनकम टैक्स की टीम को बुलाकर उसे सौंप दिया। उद्योगपति पर अब आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

बताया जाता है कि, उद्योगपति ने सेक्टर 6 में एक फैक्ट्री बना रखी है, लेकिन आरोप है कि उद्योगपति टैक्स की चोरी कर रहा था। जिसके बाद जीएसटी की टीम ने उद्योगपति पर अचानक रेड की और इस दौरान टीम को अजय देवगन की फिल्म ‘Raid’ की याद आ गई।

दरअसल, उद्योगपति ने अपने घर में दीवारों के अंदर कई जगह बना रखीं थीं और वहीं 3 करोड़ रूपए का कैश छिपा रखा था। रेड करने आई टीम ने शक होने पर दीवारों को तोड़ा और उसमें से कैश बरामद किया। कैश को गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीनें मंगवाई गई थी। इस खबर के बाद इलाके में उक्त उद्योगपति चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

Latest News