PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अब सभी के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, भाजपा अध्यक्ष की अपील पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान,

ayushman bharat card will be made for everyone in chandigarh Union Health Minister took cognizance of BJP President's appeal

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने चंडीगढ़ भाजपा की मांग पर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत योजना(Ayushman Bharat Scheme) के तहत सभी नागरिकों को आयुष्मान कार्ड दिए जाने की प्रक्रिया शुरू करने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पत्र को आगामी कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने गत दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को मिलकर अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह चंडीगढ़ में भी सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा था।

ayushman bharat card will be made for everyone in chandigarh Union Health Minister took cognizance of BJP President's appeal

इस ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए तथा सहमति जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस ज्ञापन को उचित कार्रवाई हेतु को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रेषित कर दिया है जो चंडीगढ़ में सभी के लिए आयुष्मान कार्ड बनाये जाए की कार्यवाही की शुरुआत है। आशा है कि इस बारे में शीघ्र निर्णय होगा तथा शहर के सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन सकेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया है तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को धन्यवाद दिया है साथ ही साथ उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शहर के सभी नागरिकों को जल्द ही आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलना शुरू होगा। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय जहां भाजपा की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी वही शहर वासियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगा।

Latest News