PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मेडिकल की पढ़ाई करना हुआ आसान, प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान,

pm modi big announcement for students fees will be as much as government for half the seats in private medical colleges

PTB Big News नई दिल्ली : भारत में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस देश की सबसे बड़ी बुनियादी समस्याओं में से एक है। निजी कॉलेजों की फीस इतनी ज्यादा होती है कि एक आम आदमी इसे अफॉर्ड नहीं कर सकता। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जब बवाल मचा तो यह आंकड़ा सामने आया कि यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों की संख्या 18 हजार के करीब थी। इसके पीछे का मुख्य कारण देश के प्राइवेट कॉलेजों की फीस ही है। इसे ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है।

पीएम मोदी सोमवार को जनऔषधि दिवस पर अपना संबोधन कर रहे थे। उन्होंने इसी दौरान यह सूचना दी और कहा- कुछ दिन पहले ही सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है जिसका बड़ा लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को मिलेगा। हमने तय किया है कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी।

कई दिनों से देश में मेडिकल की शिक्षा में लगने वाली फीस को कम करने की मांग चल रही थी। कुछ ही दिनों पहले ऐसा अंदाजा भी लगाया गया था, कि फीस में कटौती का कदम जल्द ही उठाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह कदम भविष्य में यूक्रेन जैसी घटना से बचने के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल, यूक्रेन में देश के बहुत सारे छात्र मेडिकल की पढाई करने जाते हैं और इस समय जो यूक्रेन की हालात है, उसे देखते हुए मोदी सरकार देश में मेडिकल की पढाई सुगम करने की ओर अपना कदम बढ़ा चुकी है।