PTB Big News नई दिल्ली : संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में बड़ी घोषणाएं की हैं / संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव और बलबीर राजेवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा / 18 अक्तूबर को देशभर में ट्रेनें रोकी जाएंगी /
. . .रेल रोको आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा / उन्होंने कहा कि वह देश की जनता को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन इस गूंगी–बहरी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है /
.
.15 अक्तूबर को दशहरे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंके जाएंगे / देशभर में आंदोलन को बढ़ाकर केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देने और उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर प्रेशर बनाया जाएगा / साथ ही लोगों से अपील की गई कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 अक्तूबर को अपने घरों के आगे 5 मोमबत्तियां जलाकर उनके बलिदान को याद किया जाए /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































