PTB City News जालंधर : आगामी विधानसभा से पहले जालंधर में आयोजित पहली चुनावी रैली में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया / उन्होंने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस दलित समुदाय का वोट बैंक के तौर पर प्रयोग कर रही है और मजबूरी में ही उसने एक दलित को मुख्यमंत्री बनाया है /उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार बनने पर दलित समुदाय से संबंधित आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को 5 लाख मकान बनाकर दिए जाएंगे / कांशीराम के नाम पर मेडिकल कालेज बनाया जाएगा /
. .पठानकोट रोड पर किशनगढ़ के नजदीक हुई अकाली दल-बसपा गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर ने लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की भी मांग की / सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि किसानों के साथ धक्केशाही बर्दास्त नहीं की जाएगी / उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है बल्कि गैंगस्टरों का राज चल रहा है / अकाली दल बसपा की गठबंधन सरकार बनने पर पंजाब में कानून का राज स्थापित होगा / पंजाब को एक मजबूत सरकार की जरूरत है /
..
रैली को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि कांग्रेस ने दलित भाईचारे की इज्जत को चुनौती दी है / उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधान ने दलित मुख्यमंत्री का सरेआम अपमान किया है, जो निंदनीय है / बहुजन समाज कांग्रेस को इस अपमान का सही जवाब देगा / उन्होंने कहा कि हालात कुछ ऐसे बनेंगे कि कांग्रेस की चीख इटली तक सुनाई देगी /
. .वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अकाली दल बाजी मारता हुआ दिख रहा है / उसने सबसे पहले बसपा से गठबंधन करके प्रत्याशियों तक की घोषणा करनी शुरू कर दी है / दल अब तक 60 से ज्यादा प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है / गठबंधन के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 सीटें मिली हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































