.
fazilka 6 people including 4 children die in ganga canal punjab Big Accident
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ फाजिल्का : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां पर राजस्थान की तरफ जा रही गंग कैनाल नहर में एक कार नहर गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का के गांव अमरपुरा से एक परिवार कार जब गांव अच्चाडिग्गी जा रहा था तो जब वह कार से गांव जंडवाला मीरासांगला के पास पहुंचे तो ड्राइवर कार से संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी /
.इस दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों और 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति नहर के तेज पानी के बहाव में बह गया / जो व्यक्ति पानी में बह गया वह कार का ड्राइवर बताया जा रहा है, उसे सकुशल कुछ दूर जाने के बाद गोताखोरों ने बचा लिया है / बच्चों की उम्र 4 से 10 साल के बीच बताई जा रही है /
.इस दर्दनाक हादसे की सुचना मिलते ही स्थानीय लोग व स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / फ़िलहाल बरामद शवों की पहचान नहीं हो पाई है / पुलिस का कहना है की कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
fazilka 6 people including 4 children die in ganga canal punjab Big Accident




































