PTB Shocking News शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एसडीए कॉम्प्लेक्स विकासनगर में एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई है / यहां एक बुजुर्ग की आगजनी की घटना में मौत हुई है / दमकल विभाग के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुई है और ब्लॉक नम्बर सी-26 में आग लगी है और इस हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग, जिसका नाम किशोर बजाज बताया जा रहा है / आगजनी की घटना में करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है / इसके अलावा, 15 फ्लैट्स को आग लगने से बचाया गया है /
. . .आगजनी के सामने वाले फ्लैट में रहने वाले आनंद ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब शोरगुल हुआ तो वह जागे और देखा तो आग लगी हुई थी / फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है / दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो विभाग ने डीएफओ डीसी शर्मा और एसएफओ के नेतृत्व में छोटा शिमला फायर स्टेशन और मॉल रोड़ से दो वाटर टेंडर को भेजकर आग पर काबू पाया है, जिससे करीब डेढ़ करोड़ की सम्पति को आगजनी की घटना होने बचाया गया है / लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है /
.
.डीएसपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि बुजुर्ग की मौत हुई है और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची हुई है / उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है / सी ब्लाक के फ्लैट नंबर 10 में आग लगी थी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































