PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, 2 की मौत, 25 घायल राहत व् वचाब कार्य जारी,

Firecracker factory explodes, 2 killed, 25 injured

PTB Big News शिवपुरी : शिवपुरी जिले के बदरवास में रिहायशी इलाके में स्थित एक पटाखा कारखाने में मंगलवार को विस्फोट हो गया। हादसे में करीब 25 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायल लोगों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गई हैं। फिलहाल घायलों को एक-एक कर निकालने का काम जारी है। जख्मी लोगों को इलाज के लिए शिवपुरी और गुना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ज्यादातर घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी लगने के बाद विधायक, कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों के शव इमारत से बरामद किए गए हैं। वहीं 3 गंभीर घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल कारखाने में मौजूद किसी भी व्यक्ति से हादसे के बारे में बात नहीं हो सकी है, जिसके चलते कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पटाखे के सामान से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू टीम इमारत के अंदर सर्चिंग कर रही है।

बदरवास थाना प्रभारी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो शव पूरी तरह जली हुई हालत में निकाले गए हैं, वहीं, चार अन्य लोग बुरी तरह से झुलसे हैं जिनकी हालत चिंताजनक है। परिवार के 25 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं, जिनमें से 19 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पप्पू खान और बबलू खान पटाखे बनाने और खुदरा रूप से आतिशबाजी बेचने का काम करते हैं। शादियों का सीजन होने के चलते दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे भरे थे।

मंगलवार दोपहर पटाखों की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे विस्फोट की स्थिति निर्मित हो गई और इसकी चपेट में यहां काम कर रहे लोग आ गए। दुकानदार का लायसेंसी गोदाम सुमेला गांव में बताया जा है। दुकान के साथ ही घर में भी पटाखे रखे होने की बात सामने आई है। फिलहाल रेस्क्यू टीम मकान में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है। ये भी जानकारी सामने आई है कि पटाखों के बारूद के चलते आग लगातार फैलती जा रही है। मौके पर दमकल का अमला भी आग पर काबू पाने में जुटा है।

Latest News