PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर के प्रसिद्ध अस्पताल के बाहर मामूली बात को लेकर चली गोली, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,

Firing outside Bal Hospital Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : महानगर में गोली चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बल अस्पताल के बाहर गोली चलने का सामने आया है, जहां अस्पताल के बाहर गोली चलाकर हमलावार फरार हो गए। वहीं घायल नौजवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान सौरव सिंह पुत्र सतनाम सिंह शिव नगर सोढल रोड के रूप में हुई है।

.

.

मामले की जानकारी देते हुए घायल नौजवान के दोस्त जीवन ने बताया कि सौरव देर रात कालिया कालोनी के रहने वाले लक्की पकौड़ियां वाले का हालचाल जानने के लिए बल अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान जब वह हाल जानने के बाद अस्पताल से बाहर निकला तो अस्पताल के बाहर तीन युवकों ने सौरव को घेर लिया और उस पर गोली चता दी। दोस्त का आरोपी है कि अनमोल नामक युवक ने सौरव पर गोली चलाई है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस ने लिया बदला, शहीद ASI-होमगार्ड जवान को गोली मारने वाले को किया ढेर, SHO की गाड़ी पलटी, CIA इंचार्ज को लगी गोली, 2 गिरफ्तार

.

इस दौरान जिंदा पिंड का विष्णु ही मोटा नामक युवक और अनमोल को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा था। हालांकि गोली चलने की असल वजह सामने नहीं आई है। दोस्त ने बताया कि सौरव के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली है। जबकि दूसरी ओर परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। अस्पताल के बाहर गोली चलने से पुलिस की

.

Firing outside Bal Hospital Jalandhar

.

कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। परिवार द्वारा आरोपियों की तस्वीर भी जारी की गई है। जिसमें गोला लगी तस्वीर में अनमोल नामक नौजवान है और अन्य 2 उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं बोबी ने कहा कि वह उसका बल अस्पताल के साथ उसका टैक्सी का दफ्तर था। इस दौरान लक्की पकौड़ियां वाले का हाल जानने के लिए वह दोस्तों के साथ बल अस्पताल गया। जिसके बाद उसके पिता का फोन आया और उसने अस्पताल में दोस्त और

.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम….लगाया 126% अतिरिक्त टैक्स, निशाने पर भारत सहित कई देश,

.

उसकी पत्नी के घायल होने के बारे में बताया। बोबी ने कहा कि दीपक, अर्जुन और शुभम दोस्त शामिल था। शुभम पानी लेने के लिए गया हुआ था, इस दौरान 3 युवकों ने उसके कर्मी शुभम पर हमला करना शुरू कर दिया। शुभम जान बचाता हुए उसके पास पहुंचा तो युवकों में एक युवक ने उसके भाई सौरव पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। घटना में सौरव के पेट में गोली लगी और वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।