PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस ने लिया बदला, शहीद ASI-होमगार्ड जवान को गोली मारने वाले को किया ढेर, SHO की गाड़ी पलटी, CIA इंचार्ज को लगी गोली, 2 गिरफ्तार

Punjab Police during encounter operation linked to ASI and Home Guard killing case

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ आज, बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में हुई। मरने वाला आरोपी रणजीत सिंह है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिग कर दी। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह हुई। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान SHO दोरांगला की गाड़ी पलट गई।

.

.

वहीं CIA स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह की बांह पर गोली लग गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरदासपुर के SSP आदित्य ने इसकी पुष्टि की। वह कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। अभी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ASI की लाश कुर्सी पर और होमगार्ड की रजाई के भीतर मिली थी।

.

Punjab Police during encounter operation linked to ASI and Home Guard killing case

.

गुरदासपुर पुलिस के मुताबिक कत्ल के बाद ही आरोपियों के बारे में जांच की जा रही थी। इस दौरान मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए आलिनंगल के रहने वाले दिलावर सिंह और उसके साथी को हिरासत में लिया गया। जिस रात कत्ल हुआ, इनके मोबाइल घटनास्थल के आसपास एक्टिव मिले थे। दिलावर से पूछताछ के बाद पता चला कि कत्ल में रणजीत सिंह व इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। ये दोनों युवक बॉर्डर से सटे गांव आदियां के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए पहुंची।

.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम….लगाया 126% अतिरिक्त टैक्स, निशाने पर भारत सहित कई देश,

.

इसी दौरान रणजीत सिंह ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने रोकना चाहा तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। क्रॉस फायरिंग में रणजीत और इंद्रजीत को गोली लग गई। इसी दौरान CIA स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को भी बांह पर गोली लग गई। रणजीत की हालत गंभीर थी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इंद्रजीत की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की प्रसिद्ध University के VC के खिलाफ छात्रों ने की जमकर नारेबाजी, लगाए गंभीर इल्जाम,

.