PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

क्रेटा कार सवार बदमाशों ने पंजाब कांग्रेस नेता पर की छह राउंड फायर, पूर्व विधायक जीरा की बच गई जान

firing-on-former-congress-mla-kulbir-zira-car-in-firozpur

.

PTB Big News फिरोजपुर : पंजाब में कांग्रेस नेता पर हमला हुआ है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर बदमाशों ने दनादन कई गोलियां चलाई। कुलबीर जीरा अपनी गाड़ी में सवार थे। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। जीरा की गाड़ी पर छह गोलियों से निशान मिले हैं। गनीमत रही कि इस हमले में उनकी जान बच गई।

.

.

पूर्व विधायक कुलबीर जीरा सोमवार रात फिरोजपुर से अपने गांव जीरा लौट रहे थे। तभी रास्ते में क्रेटा कार सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की है। कुलबीर की कार पर छह गोलियां लगी हैं। इस संबंधी कुलबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उधर, एसपी (डी) का कहना है कि उक्त घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

.

.

जानकारी के अनुसार कुलबीर सिंह जीरा अपनी कार में सवार होकर फिरोजपुर से जीरा लौट रहे थे। कुलबीर की कार का पीछा क्रेटा सवार बदमाश काफी देर से कर रहे थे। जैसे ही कुलबीर की कार गांव घल्लखुर्द व गांव शेर खां के बीच पहुंची थी कि आरोपियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। फायरिंग होते ही किसी तरह कुलबीर ने खुद को बचाया। आरोपी गोलियां दागते हुए मौके से भाग गए। जीरा ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिये धमकियां मिल रही थी। इस संबंध में वह पुलिस को शिकायत भी दे चुके थे।

.

.

कुलबीर जीरा ने बताया कि एक क्रेटा कार काफी समय से उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी। थोड़ी दूर चलने के बाद कार सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए हमले के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

.

.