PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

अमेरिका में बार के बाहर गोलीबारी, तीन की मौत, सात जख्मी,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=20].

Firing out of bar in America Three killed, seven injured

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में एक बार के बाहर भीड़ पर दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए /

[smartslider3 slider=8].

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है / पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना कल की है / पुलिस के अनुसार दो अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति कारोबारी प्रतिष्ठान के बाहर खड़े लोगों के एक समूह के पास पहुंचे और उन पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 10 व्यक्ति हताहत हो गए / इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

वहीं पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि ऐसा माना जाता है कि एक संदिग्ध के पास राइफल थी, जबकि अन्य के पास पिस्तौल थी / हेरिसन ने कहा कि हमारा मानना है कि वह एक व्यक्ति पर नजर रख रहे थे और गोलियां चला कर भाग गए / उन्होंने कहा कि यह निजी रंजिश का मामला हो सकता है / हम निजी रंजिश का मामला मान रहे हैं /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

पुलिस का यह भी कहना है कि हम जांच में तह तक जाएंगे / यह इरादतन की गई घटना है, लेकिन हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि यह गिरोह से संबंधित है / उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी / घायलों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं / जिन्हें इलाके के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

गौरतलब है कि पिछले ही महीने अमेरिका के राज्य एनापोलिस की राजधानी मैरीलैंड में एक अखबार कैपिटल गजट के दफ्तर में घुसकर बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गये /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

Firing out of bar in America Three killed, seven injured