PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर, होटल में जुआ खेलते पंजाब के इस कांग्रेसी पार्षद और ब्लाक प्रधान को किया गिरफ्तार, पांच पर पुलिस ने दर्ज की FIR,

firozpur congress councilor block head arrested gambling hotel case registered against five Big News Breaking

PTB Crime न्यूज़ फ़िरोज़पुर : फिरोजपुर कैंट के होटल में कमरा लेकर जुआ खेल रहे कांग्रेसी पार्षद और ब्लाक प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों पर केस दर्ज कर चार को 81,200 रुपये के साथ मौके से काबू किया।

होटल मालिक के मुताबिक, किसी गेस्ट के आने का बहाना बना कांग्रेस के ब्लाक प्रधान और पार्षद ने कमरा लिया था। पहचान पत्र न दिए जाने कारण वे कमरे में गया को आरोपित ताश खेल रहे थे और पास ही हजारों रुपये रखे थे। फिरोजपुर कैंट स्थित प्रेजीडेंट गेस्ट के संचालक आशीष गुप्ता ने बताया कि जुआ खेलने की जानकारी मिलते ही वे कमरे में गए और सभी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने तो उसने पुलिस को शिकायत की।

शिकायत के बाद सीआईए स्टाफ में तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। थाना सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर तरसेम शर्मा ने बताया कि गेस्ट हाउस मालिक शिकयतकर्ता आशीष गुप्ता निवासी 121 चर्च रोड छावनी फिरोजपुर ने बताया कि सोमवार देर शाम आरोपित दिनेश सोई उर्फ गप्पु निवासी फिरोजपुर छावनी, स्बस्टीन निवासी ग्रामर स्कूल चर्च रोड,

राकेश कुमार निवासी भारत नगर सिटी, दिनेश कुमार निवासी टैंकावाली के साथ उसके प्रेजीडेंट गेस्ट हाऊस में आया और कहा कि उन्हें एक कमरा चाहिए और कुछ गेस्ट बाहर से आ रहे हैं, जिनका आईडी कार्ड वह बाद में देंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपितों को गेस्ट हाऊस का कमरा नंबर 102 दिया और उसे पता चला कि आरोपित पैसे लगाकर कमरे में जुआ खेल रहे हैं। शिकायतकर्ता ने कहा उसने आरोपितों को जुआ खेलने से रोका तो वह टाल-मटोल करने लगे।

मामले की जांच कर रहे तरसेम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 81 हजार 200 रुपये की जुआ राशि बरामद की है। इसके अलावा, पुलिस ने उक्त आरोपितों के साथ पवन कुमार उर्फ राम अवतार वासी वार्ड नंबर 6 छावनी फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News