PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

देश की जनता इस योजना से कर सकती है टैक्स सेविंग व लाभ,

post office schemes giving more interest than tax saving fd Big Benefit

PTB न्यूज़ दिल्ली : सरकार ने हाल में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। इसके बाद पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय बचत योजना नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर मिलने वाली ब्याज दर में काफी बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में इस पर 7.7 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज मिल रही है, जो कि बैंक एफडी की तुलना में काफी अधिक है।

टैक्स सेविंग एफडी को छोड़ दिया जाए तो सामान्य एफडी में निवेश करने पर सरकार की ओर से कोई खास टैक्स लाभ नहीं दिया जाता है। ऐसे में ये योजना ऐसे निवेशकों के बेहतर विकल्प है, जो सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स की बचत करना चाहते हैं। आइए जानते हैं NSC कराने के फायदे…

एनएससी को केंद्र सरकार के द्वारा ऑफिस के माध्यम से जारी किया जाता है। इस वजह से यह बैंक एफडी जितनी ही सुरक्षित है और इसमें निवेशित राशि डूबने का कोई भी खतरा नहीं होता है। इसमें न्यूनतम 1000 रुपये के निवेश से शुरुआत की जा सकती है। इसका लॉक इन पीरियड पांच साल का होता है।

एक वित्त वर्ष में एनएससी में 1.5 लाख रुपये तक निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C(Section 80C of Income Tax) के तहत छूट मिलती है और इसे आपकी कर योग्य आय में से घटा दिया जाता है। एनएससी में एक बार निवेश करने पर आप निवेशित राशि को पांच साल के बाद ही निकाल सकते हैं।

इसमें अवधि पूरी होने से पहले निकासी का विकल्प नहीं दिया जाता है। केवल मृत्यु या फिर कोर्ट के आदेश के बाद ही राशि निकाली जा सकती है। एनएससी पर बैंक लोन की सुविधा देते हैं। आप इसे बैंक में गिरवी रख आसानी से लोन भी ले सकते हैं।

Latest News