PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब में चली अंधाधुंध गोलियां, पुलिस ने बरामद किये 50 के करीब गोलियों के खोल, इलाके में फैली सनसनी,

firozpur-gurdwara-sahib-firing-case-three-dead-two-injured

PTB Crime न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के फिरोजपुर शहर में मंगलवार दोपहर को बाइक पर आए 6 बदमाशों ने एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें चचेरे भाई-बहन सहित 3 की मौत हुई है। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान जसप्रीत कौर, दिलदीप सिंह और आकाशदीप निवासी कंबोज नगर के रूप में हुई है, जबकि जंटी और अनमोल सिंह घायल हुए हैं।

.

.

जसप्रीत कौर और दिलदीप सिंह चचेरे भाई-बहन थे, जबकि आकाशदीप दिलदीप सिंह का दोस्त था। वहीं घायल अनमोल सिंह जसप्रीत का सगा भाई और जंटी अनमोल का दोस्त है। बदमाश दिलदीप सिंह को मारने आए थे। बताया जा रहा कि ​​​​दिलदीप आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह आशीष गैंग के निशाने पर था। जानकारी के मुताबिक जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी।

.

firozpur-gurdwara-sahib-firing-case-three-dead-two-injured

.

उसके पिता की 5 महीने पहले मौत हो गई थी। ऐसे में उसकी शादी का जिम्मा चचेरे भाई दिलदीप सिंह उर्फ लाली ने उठाया था। आज यानि मंगलवार को दिलदीप सिंह कार में जसप्रीत कौर, चेचेरे भाई और दोस्त के साथ कपड़े खरीदने जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही आशीष गैंग ने अकालगढ़ गुरुद्वारा के समीप उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें जसप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई,

.

firozpur-gurdwara-sahib-firing-case-three-dead-two-injured

.

जबकि दिलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह की अस्पताल में मौत हो गई, इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही DIG अजय मलूजा, एसपी सौम्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे व घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटना स्थल से करीब 50 खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

.

.