PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर के जिलाधीश ने किया भरी बरसात में शहर का औचक दौरा,

dc-ias-himanshu-aggarwal-directs-municipal-corporation-to-ensure-prompt-disposal-of-rainwater-from-the-jalandhar-city-inspects-water-logging-situation-amid-heavy-rain-interacts-with-field-staff-of-mcj

नगर निगम कमिश्नर को शहर में से तुरंत बरसात के पानी की निकासी यकीनी बनाने के दिए निर्देश,

फील्ड कर्मचारियों के साथ की बातचीत, बरसाती पानी भरने की स्थिति से निजात दिलाने के लिए योजनाबंदी पर दिया ज़ोर,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने मंगलवार को बरसात दौरान शहर के पानी से भरे हुए क्षेत्रों का दौरा किया साथ ही पानी की तुरंत निकासी के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन सहित डिप्टी कमिश्नर ने रेलवे रोड, भगवान वाल्मीकि चौक, पटेल चौक, फगवाड़ा गेट, पीएपी चौक, माई हीरां गेट और शहर के अन्य इलाकों का दौरा किया।

.

.

उन्होंने कहा कि शहर को बरसाती पानी भरने की स्थिति से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों को बढ़िया सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता भी दोहराई ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि तत्काल हल के तौर पर शहर की गलियों में से पानी की तुरंत निकासी की जाए। डा. अग्रवाल ने कहा कि लगातार बारिश कारण लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े,

.

dc-ias-himanshu-aggarwal-directs-municipal-corporation-to-ensure-prompt-disposal-of-rainwater-from-the-jalandhar-city-inspects-water-logging-situation-amid-heavy-rain-interacts-with-field-staff-of-mcj

.

जिसके लिए सभी संबंधित विभागों को एकजुट प्रयास करने चाहिए। डा. अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी जमा होने वाले इलाकों को जल्द से जल्द साफ़ किया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल न हो। डिप्टी कमिश्नर ने शहर में विशेषकर बारिश के मौसम दौरान पानी की निकासी के लिए व्यापक योजनाबंदी पर ज़ोर दिया। उन्होंने नगर निगम को ऐसी योजना का नक्शा तैयार करने को कहा जिससे शहरवासियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

.

.

डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि वह इस मामले को राज्य सरकार के सामने भी रखेंगे और इस काम के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान, उन्होंने जालंधर नगर निगम के फील्ड कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उनके प्रयत्नों की प्रशंसा की एंव उनको शहर में बरसाती पानी भरने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए उत्साहित किया। इस दौरान जालंधर नगर निगम की सारी टीम मौके पर मौजूद थी।

.

.