PTB News

Latest news
पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा

पंजाब, पांच साल के बच्चे का पहले किया सक्श ने अपहरण, श्मशानघाट से बरामद हुई लाश,

five-year-old-child-was-murdered-in-hoshiarpur-his-body-was-found-at-the-crematorium-big-sad-news

PTB Sad न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के जिला होशियारपुर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां घर के बाहर खेलते समय अपहृत किये गये पांच वर्षीय बच्चे का शव बुधवार सुबह शहर के पुरहिरन इलाके में एक श्मशान घाट से बरामद किया गया। पुरहिरन थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि लड़का कपूरथला जिले का मूल निवासी है और वर्तमान में होशियारपुर में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था।

.

श्मशान घाट पर पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक ने हत्या को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि लड़का लापता हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति स्कूटर पर आगे की सीट पर एक बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे संदेह पैदा हुआ।

.

.

मलिक ने कहा, “स्कूटर सब्ज़ी मंडी में बलराम नाम के एक गोदाम में मिला। वहां पुलिस को पता चला कि गोदाम में काम करने वाला एक मज़दूर इस घटना में शामिल था। देर रात उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उस समय वह बुरी तरह नशे में था।” उन्होंने बताया कि रात भर पूछताछ के बावजूद, आरोपियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर पूरे जिले में तलाशी अभियान चलाया गया।

.

बुधवार सुबह पुलिस को सुराग मिले जो पुरहिरन श्मशान घाट तक पहुंचे, जहां बच्चे का शव मिला। मलिक ने कहा, “आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। माता-पिता को सूचित कर दिया गया है, उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ” उन्होंने कहा कि मुकदमे को मज़बूत बनाने के लिए फ़ोरेंसिक और मेडिकल टीमें घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही हैं।

.

उन्होंने कहा, “पूरी जांच कम से कम समय में पूरी की जायेगी और हम अदालत से अनुरोध करेंगे कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक आधार पर मुकदमा चलाया जाए।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चा अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था, तभी आरोपी उसके पास आया और उससे बातें करने लगा।

.

इसके बाद बच्चा उसके साथ चला गया। मलिक ने कहा, “आरोपी ने लड़के से क्या कहा, इसकी जांच की जा रही है।” बालक के यौन उत्पीड़न की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने कहा कि फ़ोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि इसमें और लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

.