PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

Air India विमान में फिर आई तकनीकी ख़राबी, दो घंटे तक बिना AC के फंसे रहे लोग, बिजली सप्लाई रही बंद,

air-india-deplaned-200-passengers-late-night-people-were-stranded-without-ac-for-two-hours-power-supply-cut-off-delhi

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली से सिंगापुर के लिए बुधवार रात उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI2380 अचानक तकनीकी खराबी के चलते चर्चा में आ गई। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में 200 से अधिक यात्री करीब दो घंटे तक बैठे रहे, लेकिन एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली की सप्लाई काम नहीं कर रही थी। गर्मी से बेहाल यात्री अखबार और मैगजीन को पंखे की तरह इस्तेमाल करते नजर आए।

.

.

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। एक यात्री, जो पीटीआई के पत्रकार भी हैं, ने बताया कि बिना किसी स्पष्ट जानकारी के दो घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर अचानक सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भेज दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि न तो क्रू मेंबर्स ने स्थिति की वजह बताई और न ही एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया।

.

इससे यात्रियों में नाराज़गी साफ झलकी। यह घटना एक बार फिर एयरलाइंस की तकनीकी खामियों और यात्रियों की सुविधा को लेकर सवाल खड़े करती है। सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने अपनी नाराज़गी जाहिर की और एयर इंडिया से जवाब तथा मुआवजे की मांग की। अब देखना यह होगा कि एयरलाइन इस पर क्या रुख अपनाती है।

.

.