PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने मौजूदा विधायक रमन अरोड़ा पर कसा तंज, कहा, ये पब्लिक है, सब जानती है,

former-jalandhar-mla-rajinder-beri-took-a-dig-at-current-mla-raman-arora-laddewali-flyover-should-be-inaugurated-soon

.

एक सप्ताह बाद आम जनता खुद करेगी लद्देवाली फ्लाईओवर का उद्घाटन,

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज जालंधर सेंट्रल हल्के के पूर्व व कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता विधायक राजिंदर बेरी ने लद्देवाली फ्लाईओवर का दौरा किया और पंजाब सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ये फ्लाईओवर जो पूरी तरह से तैयार हो चूका है को क्यों नहीं जनता के लिए खोला जा रहा है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि आसपास के मोहल्लों और कॉलोनियों के लोग बेवजह जाम की लाइन में लगने को मजबूर हैं।

.

.

यही नहीं आपात्कालीन स्थिति में किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होने का भय हमेशा इलाके के लोगों को लगा रहता है। उन्होंने आगे एक तंज कसते हुए कहा कि यह पब्लिक है सब जानती है कि यह फ्लाईओवर किसने बनाया है और अब श्रेय लेने के लिए इसे शुरू क्यों नहीं किया जा रहा है और जनता को नाराज क्यों किया जा रहा है।

.

.

इस दौरान राजिंदर बेरी ने पंजाब सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर इस फ्लाईओवर को उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया जाए, अन्यथा आम जनता 1 सप्ताह के बाद इस फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर देगी। इस दौरान राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि आम आदमी की सरकार में आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन उनकी सरकार में आम लोगों को बिना वजह ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

.

.

इस मौके पर सुखविंदर कुमार सुच्ची पिंड, जतिंदर जॉनी, रविंदर सिंह लाडी, एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलो, राजू बेअंत नगर, डॉ. गुरमेल सिंह, हरजोध जोधा, सुरिंदर सिंह ठेकेदार, जगत सिंह, उमेश कुमार, कुलदीप शर्मा, अश्विनी शर्मा, मनदीप, दीपू चुगिट्टी एवं आसपास के इलाका निवासी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

.

.