PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, शराबियों को घर तक छोड़ेगी अब पंजाब पुलिस, जाने कैसे और क्यों?

punjab-police-take-alcoholics-home-chief-minister-bhagwant-mann-plan-reduce-road-accident-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : अब पंजाब में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पुलिस सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी. इतना ही नहीं, शराबियों के साथ-साथ घर पहुंचाने के बाद उनके परिजनों को भी शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाले एक्सीडेंट को लेकर आगाह किया जाएगा। ये जिम्मेदारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने सड़क सुरक्षा बल (Sadak Security Force) को सौंपी है।

.

.

सीएम भगवंत मान ने शराब पीकर गाड़ी न चलाने की चेतावनी देते हुए कहा है कि एसएसएफ (SSF) द्वारा ऐसे लोगों का चालान भी काटा जायेगा, साथ ही उनके वाहनों जब्त कर लिया जाएगा और पुलिस मामूली शुल्क लेकर शराबियों को घर तक छोड़ देगी। इतना ही नहीं पुलिस परिवार वालों को शराब पीकर ड्राइव करने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए भी समझाएगी।

.

.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते शनिवार को देश की पहली सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) को हरी झंडी दी थी। इसके ठीक बाद 1239 जवान 144 गाड़ियों के साथ सड़कों पर उतरे थे। चीफ मिनिस्टर का दावा है कि 1 फरवरी से यह फोर्स पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगी। इस फोर्स के माध्यम से पहले साल में ही सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को आधा करने का टारगेट फिक्स किया गया है।

.

.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगर कोई सड़क दुर्घटना होती है तो फौरन 112 नंबर पर कॉल करें. हर 30 किलोमीटर के दायरे में चलने वाली SSF की गाड़ी उक्त घटनास्थल पर 10 मिनट में पहुंच जाएंगी। इस दौरान घायलों की सहायता की जाएगी और उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने तक सारी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

.