PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब के पूर्व DGP के बेटे व एक प्रॉपर्टी डीलर पर NRI ने लगाए धोखाधड़ी के गंभीर आरोप,

Former Punjab DGP Shashikant Son And Famous Property Dealer Accused of Cheating Chandigarh Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व DGP जेल रहे शशिकांत के बेटे अपूर्व कांत और शहर के प्रॉपर्टी डीलर सुभाष शर्मा पर एक NRI नरेश कौशल ने धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं / पंचकूला के स्थानीय थाना में पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद अपूर्व कांत और सुभाष शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस को जांच की सिफारिश की है /

वहीं पंचकूला पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि अपूर्व कांत और सुभाष शर्मा ने मिलकर नरेश कौशल के साथ धोखाधड़ी की है / वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने अब मामले की जांच शुरूकर दी है / अपूर्व कांत और सुभाष शर्मा ने नरेश कौशल से एग्रीमेंट करने के बाद प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री किसी और के नाम करवा दी /

नरेश कौशल ने बताया कि उनका एग्रीमेंट 6 करोड़ 25 लाख रुपये में हुआ था, लेकिन अपूर्व कांत और सुभाष शर्मा ने धोखे से उनकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 4 करोड़ 23 लाख रुपये में कर दी / पहले तो अपूर्व कांत ने कहा कि वह बाकी के 2 करोड़ 23 लाख रुपये उन्हें रजिस्ट्री के बाद दे देगा, लेकिन उन्हें आज तक रकम नहीं लौटाई / इस ख़बर के बाद जहां पुलिस महकमें में लगातार चर्चाओं का दौर जारी है /