PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बढ़ी ख़बर, Ukraine से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट ने भरी पहली उड़ान, जारी की MEA ने नई एडवाइजरी,

russia ukraine crisis 3 air india flights to ukraine this week amid tensions mea relaese advisory Jalandhar PTB Big Breaking News

PTB City न्यूज़ जालंधर : यूक्रेन और रूस के बीच जारी संकट (Russia-Ukraine Conflict) चरम पर पहुंच गया है / इस बीच भारत सरकार ने Ukraine से भारतीयों को निकालने के लिए बड़ा फैसला लिया है / भारत ने आज से भारत-Ukraine के बीच तीन उड़ानें संचालित करने का फैसला ल‍िया है /

आज सुबह ही एयर इंडिया का विशेष विमान Ukraine रवाना कर दिया / भारत ने इस विशेष अभियान के लिए 200 से ज्यादा सीटों वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को तैनात किया है / इसके मद्देनजर Air India ने ट्वीट करते हुए कहा कि 22, 24 और 26 फरवरी 2022 को भारत-Ukraine (बोरिस्पिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट) 3 उड़ानों का संचालन करेगी, बुकिंग एयर इंडिया बुकिंग कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खुली हैं /

वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है / विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन में लगातार बढ़ते तनाव और हालात की अनिश्चितता को देखते हुए अतिरिक्त फ्लाइट का प्रबंध किया गया है / एडवाइजरी में बताया गया है कि खीव से दिल्ली के लिए 25 फरवरी को सुबह 7 बजे, 27 फरवरी को सुबह 7 और शाम 7.35 बजे अतिरिक्त फ्लाइट संचालित की जाएगी /

विदेश मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी में बताया गया है कि एयर अरबिया, फ्लाई दुबई, कतर एयरवेज आदि विमान कंपनियां Ukraine से दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन कर रही हैं / बुकिंग के लिए इन कंपनियों के दफ्तर के साथ ही इनकी वेबसाइट्स, कॉल सेंटर्स और अधिकृत ट्रैवेल एजेंट्स की मदद से टिकट की बुकिंग की जा सकती है / विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि और फ्लाइट का विकल्प उपलब्ध होने पर एडवाइजरी को बदला जा सकेगा /

इसको लेकर भारतीय दूतावास ने कहा कि Ukraine में स्थिति के संबंध में निरंतर उच्च स्तर के तनाव और अनिश्चितताओं को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक जिनका प्रवास आवश्यक नहीं समझा जाता है और सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है / इसमें आगे कहा गया कि भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे चार्टर उड़ानों के बारे में अपडेट के लिए संबंधित छात्र ठेकेदारों के संपर्क में रहें और किसी भी अपडेट के लिए दूतावास के फेसबुक, वेबसाइट और ट्विटर का अनुसरण करना जारी रखें /