PTB Shocking न्यूज़ कर्नाटक : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित अस्पताल में निधन हो गया / इस साल जुलाई में सुबह के वक्त योग करते हुए सिर में चोट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था / इसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी / ऑस्कर फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क एवं परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रह चुके हैं /
. .अभी भी वह राज्यसभा सांसद थे / उनकी गिनती राहुल गांधी और सोनिया गांधी के करीबियों में होती है / वह सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी ऑफ द ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन भी रहे हैं / ऑस्कर फंर्नांडिस एआईसीसी के महासचिव भी रहे हैं /ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने ट्विट करते हुए दुख जताया है / कांग्रेस ने कहा- “ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है, उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है /
..
ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है / उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से दुखी हूं / इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं / उनकी आत्मा को शांति मिले /
. .यूथ कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक महान कांग्रेसी नेता को खो दिया / यूथ कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा- वयोवृद्ध कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन के बारे में सुनकर हम व्यथित हैं / हमने एक महान कांग्रेसी को खो दिया है / यह हमारे लिए अपूरणीय क्षति है / दिवंगत आत्मा को शांति मिले / परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































