PTB News

Latest news
रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद...

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण समेत 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला, जानिए क्या है मामला?

fraud-case-filed-against-7-people-including-shahrukh-khan-and-deepika-padukone-know-what-is-the-matter

.

PTB Big न्यूज़ भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह शिकायत मथुरा गेट थाने में दर्ज की गई है। इससे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह एफआईआर भरतपुर निवासी कीर्ति सिंह ने दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने हुंडई कंपनी की एक कार खरीदी,

.

.

लेकिन कार लेने के पहले ही दिन से उसमें तकनीकी खामियां नजर आने लगीं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वे उन्हें बार-बार आश्वासन देते रहे कि गाड़ी ठीक हो जाएगी, लेकिन किया कुछ नहीं। बहाना बनाकर उन्हें टालने की कोशिश करते रहते। कार निर्माता के इस रवैये से तंग होकर कीर्ति सिंह ने कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने भरतपुर की सीजेएम कोर्ट में इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

.

इस पर कोर्ट ने मथुरा गेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कीर्ति सिंह ने दावा किया कि उसे हुंडई कंपनी ने ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ वाली कार बेची। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद हुंडई कंपनी, उसके अधिकारियों और ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.

.

कीर्ति सिंह का कहना है कि उन्होंने हुंडई कार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के विज्ञापनों को देखकर खरीदी थी। ऐसे में उपभोक्ता का यह भरोसा टूटना सीधे ब्रांड एंबेसडरों की जवाबदेही को भी दर्शाता है। इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है, ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, शाहरुख या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

.