PTB News

Latest news
रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद...

करोड़पति कारोबारी ने अपनी पत्नी-बेटे संग उठाया खौफनाक कदम, WhatsApp पर भेजा 36 पेज का सुसाइड नोट,

millionaire-businessman-handloom-sachin-grover-committed-suicide-with-wife-and-son-shahjahanpur-in-uttar-pradesh

PTB Big न्यूज़ शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय करोड़पति कारोबारी ने अपनी पत्नी और 4 साल के मासूम बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले कारोबारी की पत्नी ने अपनी मां को व्हाट्सएप पर 36 पन्नों का एक सुसाइड नोट भेजा, जिसमें इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे की दर्दनाक वजह बयां की गई है।

.

.

यह दुखद घटना शाहजहांपुर के पॉश इलाके दुर्गा एन्क्लेव की है। बुधवार सुबह जब करोड़पति हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर (35) के घर पर कोई हलचल नहीं हुई, तो ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे उनके परिवार को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर सचिन और उनकी पत्नी शिवांगी (30) के शव फंदे से लटके दिखे। दरवाजा तोड़ने पर परिवार के होश उड़ गए; सचिन का शव ड्राइंग रूम में, पत्नी शिवांगी का शव बेडरूम में लटका था, जबकि दूसरे कमरे में उनके 4 साल के बेटे फतेह का शव पड़ा मिला। तीनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

.

.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मरने से ठीक पहले शिवांगी ने अपनी मां को व्हाट्सएप पर 36 पेज का एक विस्तृत सुसाइड नोट भेजा था। नोट में लिखा था, “मेरी वजह से आप लोग परेशान रहते हैं, अब आप लोग आराम से रहिएगा।” इसमें परिवार पर मकान और गाड़ी समेत अन्य चीजों का भारी कर्ज होने और गंभीर आर्थिक परेशानी का जिक्र किया गया है, जिसे आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है।

.

इस घटना से पूरा परिवार और शहर सदमे में है। सचिन की भाभी ज्योति ने बताया, “मंगलवार शाम को ही वे लोग बिल्कुल सामान्य थे और अपने बच्चे के साथ खूब मस्ती कर रहे थे। उनमें तनाव का कोई संकेत नहीं था। पता नहीं उन्होंने यह कदम कब, कैसे और क्यों उठा लिया।” 8 साल पहले सचिन ने अपनी गर्लफ्रेंड शिवांगी से प्रेम विवाह किया था और उनकी गिनती शहर के सफल कारोबारियों में होती थी। करोड़ों के मकान और दो बड़े शोरूम के मालिक होने के बावजूद कर्ज के बोझ ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

.

.