PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने की लाखों की ठगी, FIR हुई दर्ज

fraud-of-lakhs-in-the-name-of-sending-abroad-case-registered-ludhiana-travel-agent

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : बेरोजगारी के कारण विदेश जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को साथ आए दिन विदेश भेजने के नाम पर ठगी हो रही है। इसके बाद भी युवा वर्ग अपने खुशहाल भविष्य की उम्मीद में विदेश भेजने वाले एजेंटों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मामला महानगर के चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडियां कलां गांव में सामने आया है।

यहां एक युवक ने विदेश जाने के लिए एक ट्रेवल एजेंट को परिवार ने लाखों रुपए दिए। इसके बावजूद भी युवक विदेश नहीं पहुंच सका और न ही उसके पैसे भी वापस हुए। इस पर पीड़ित पलविंदरजीत सिंह के पिता जगजीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी गुरु नानक नगर, मुंडियां कलां, लुधियाना ने जून 2022 में जिला पुलिस को लिखित शिकायत दी।

उन्होंने बताया कि अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए उन्होंने 33 फीट रोड स्थिर मोहल्ला प्रताप कॉलोनी के रहने वाले निहाल सिंह, उसकी पत्नी हरपाल कौर और बेटे मनिंदर सिंह को 3 लाख रुपए दिए। इसके बाद उक्त एजेंट के परिवार ने न तो उसके बेटे को कनाडा भेजा और न ही पैसे लौटाए। जब एजेंट के परिवार से पैसों की मांग की गई तो वह टाल-मटोल करते रहे।

इसके बाद जमालपुर थाने की पुलिस ने लिखित शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद एजेंट के परिवार के उक्त तीनों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Latest News