PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, इस जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ा, बांध टूटा, प्रशासन ने लगाई सेल्फी पर रोक, लगाई गई धारा 144,

punjab-weather-alert-amritsar-flood-condition-tornado-firozpur-ghagghar-satluj-beas-water-level-flood

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में तरनतारन में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। यहां खडूर साहिब में मुंडापिंड गांव के पास ब्यास नदी का बांध टूट गया है। जिससे 3 गांवों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। यहां के खेतों में कई एकड़ फसल पानी में डूब चुकी है। ग्रामीण अपने स्तर पर बांध को फिर से बनाने में लगे हुए हैं।

मानसा में बाढ़ में डूबने की घटनाओं को देखते हुए जलभराव वाली जगहों पर सेल्फी लेने पर रोक लगा दी गई है। मानसा के जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत यह पाबंदी लगाई। आदेश में कहा गया है कि किसी भी जलभराव वाले क्षेत्र, टूटे बांध, पुल और नदी-नालों पर मोबाइल से सेल्फी नहीं ली जाएगी। यह आदेश 31 जुलाई तक लागू रहेगा।

वहीं मानसा के सरदूलगढ़ का घग्गर से डूबने का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए अब मानसा-सिरसा नेशनल हाईवे पर ही बांध बनाया जा रहा है। प्रशासन के साथ मिलकर लोगों ने भी यहां ट्र्रैक्टर के जरिए मिट्‌टी डालनी शुरू कर दी है।

Latest News