PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Canada में Work Permit के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने की लाखों की ठगी, MD, सहित 4 पर दर्ज हुई FIR,

fraud-of-lakhs-in-the-name-of-sending-people-to-canada-punjab-mohali-rudraksh-group-immigration

PTB Big न्यूज़ भवानीगढ़ : स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 17.92 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में मोहाली की Rudraksh group Immigration कंपनी के मालिक, MD, लीगल एडवाइजर सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक नजदीकी गांव फग्गूवाला के सुखविंदर सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हरमनदीप सिंह विदेश जाने का इच्छुक था,

.

.

जिन्होंने रुद्राक्ष ग्रुप मोहाली (Rudraksh group Immigration Mohali) का विज्ञापन देख कर उनसे अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए बात की। जिसके बाद वह उनके मोहाली स्थित कार्यालय में गया, जहां उसकी मुलाकात रुद्राक्ष ग्रुप के मालिक राकेश कुमार रिखी पुत्र देश राज और एम.डी. पत्नी प्रभा रिखी और लीगल एडवाइजर मनराज संधू से हुई, जिन्होंने कथित तौर पर

.

उसके बेटे हरमनदीप सिंह को कनाडा में वर्क परमिट और वीजा दिलवाने का भरोसा दिया और इस काम के लिए उससे 17.92 लाख रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने अपने बैंक खाते से चेक के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में यह राशि उन्हें दे दी तथा उक्त ग्रुप द्वारा उनके साथ किए गए इकरारनामे के माध्यम से उन्हें 3 माह के अंदर उसके बेटे को कनाडा भेजने का समय दिया।

.

लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद जब Rudraksh group Immigration Mohali ने उनके बेटे को कनाडा नहीं भेजा तो उनके द्वारा जब फोन करके व कार्यालय में मिलने पर शिकायतकर्त्ता को झूठा आश्वासन देते रहे। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उक्त ग्रुप के सदस्यों ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इसके बाद जब ग्रुप के सभी लोग अपने दिए गए पते पर नहीं मिले तो

.

.

उसे पता चला कि उक्त ग्रुप के सदस्यों ने उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर उसके साथ 17.92 लाख रुपए की ठगी की है। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़ित सुखविन्द्र सिंह के बयान के आधार पर Rudraksh group Immigration Mohali के मालिक राकेश कुमार रिखी व उसकी पत्नी प्रभा रिखी, मनराज संधू व नताशा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।