PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कंप्यूटर साइंस और कॉस्मेटोलॉजी के पीजी विभाग द्वारा फ्रेशर्स पार्टी ‘नियोफेस्ट एंड फैशनिस्टा’ का आयोजन किया गया,

Freshers Party 'Neofest and Fashionista' organized by PG Department of Computer Science and Cosmetology PCM SD College for Women Jalandhar

PTB न्यूज़ शिक्षा : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के कंप्यूटर साइंस और आईटी के पीजी विभाग और कॉस्मेटोलॉजी विभाग ने एक फ्रेशर्स पार्टी नियोफेस्ट एंड एंड फैशनिस्टा 2021” का आयोजन किया। छात्राओं द्वारा इस फ्रेशर पार्टी ने दिन भर धूम मचाई गई । छात्राओं ने मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उन्हें खिताब से नवाजा गया ।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ (श्रीमती) पूजा पराशर ने छात्राओं को संबोधित किया और अश्श्वासन दिया कि उन्होंने अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए जो भी सपने बुने हैं, उन्हें ईमानदारी से एवम दिशानिर्देश से पूरा किया जाएगा । कुमारी हरमनदीप (बीसीए प्रथम सेमेस्टर) को ‘मिस नियोफेस्ट 2021’ और कुमारी सिमरनजीत (डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी) को ‘मिस फैशनिस्टा 2021’ के रूप में चुना गया था।

कुमारी गीतिका (बी वॉक सेमेस्टर प्रथम) और कुमारी अनुरीत (बीबीएफ) को ‘मिस गॉर्जियस’ चुना गया। कुमारी नीतिका (बीसीए सेमेस्टर प्रथम) और कुमारी सुनीना (बीबीएफ) को ‘मिस एलिगेंट’ के रूप में चुना गया था। श्रीमती शिवानी शर्मा (अध्यक्ष कंप्यूटर डिपार्टमेंट) ने इस तरह के आयोजनों के लिए प्राचार्य और श्रीमती सुषमा शर्मा (ब्लॉक इंचार्ज) के समर्थन और प्रेरणा के लिए धन्यवाद दिया।

आयोजन के प्रभारी डॉ. श्रीमती लवली शर्मा, श्रीमती जसप्रीत कौर, एनी आहूजा, श्रीमती दलजीत कौर, साक्षी शर्मा और श्रीमती अपेक्षा ने भी प्राचार्य जी को उनकी सौम्य उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्यों और प्राचार्य ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक करवाने पर दोनों विभागों के प्रयासों की सराहना की।