PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जीएनडीयू इंटर जोनल यूथ फैस्टिवल क्विज जीत कर एचएमवी ने नार्थ जोन में बनाई जगह,

HMV QUIZ TEAM WON FIRST POSITION IN GNDU INTER ZONAL YOUTH FESTIVAL

PTB न्यूज़ शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की क्विज टीम ने जीएनडीयू इंटर जोनल यूथ फैस्टिवल क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। एचएमवी की छात्राएं जोनल क्विज लगातार 7 बार तथा इंटर जोनल क्विज 4 बार जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इस बार भी टॉप पर रही। इंटर जोनल क्विज में प्रीलिमिनरी राउंड में 10 टीमों ने भाग लिया तथा 4 टीमें फाइनल में पहुंची।

एचएमवी की टीम में एम.ए. पोलिटिकल साइंस की छात्रा कु. शिवानी बधुला, बीए की छात्रा कु. अवलीन कौर तथा बीबीए की छात्रा कु. विधि जैन शामिल थी। टीम ने 100 अंक प्राप्त किए तथा दूसरे व तीसरे स्थान पर रही टीमों को क्रमश: 45 व 60 अंकों के अंतर से हराया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि एचएमवी को नेशनल स्तर पर क्विज जीतने का मान हासिल है।

इस अवसर पर इंचार्ज क्विज व डीन स्टूडैंट वैलफेयर श्रीमती बीनू गुप्ता, डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप कौर, श्रीमती वीना अरोड़ा, डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती आंचल, श्रीमती रमनदीप, डॉ. जीवन देवी व क्विज स्पोर्ट टीम की छात्रा कु. गुरविंदर भी उपस्थित थे।