PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब की इस जेल की दूसरी मंजिल से कूदा गैंगस्टर, दोनों टांगें टूटी, अस्पताल में किया गया भर्ती,

gangster akul khatri jumped from second floor of bathinda central jail referred to faridkot after breaking both legs

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद ए कैटेगिरी के गैंगस्टर अकुल खत्री वीरवार देर शाम को जेल की दूसरी मंजिल से कूद गया। हादसे में गैंगस्टर अकुल खत्री की दोनों टांगे टूट गई। जिसे उपचार के लिए देर रात को सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया, लेकिन बाद में फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जेल प्रशासन इस पूरे मामले को हादसा बता रहा है और कहना है कि जेल परिसर में खेलते हुए समय गिर गया और वह चोटिल हो गया।

सिविल अस्पताल में गैंगस्टर का इलाज करने वाले डाक्टरों का कहना है कि दोनों टांगे उसकी दूसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण ही टूटी है, लेकिन गैंगस्टर खुद कूद है या उसके साथ कोई हादसा हुआ है, इसके बारे मे कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है, चूकिं गैंगस्टर ने भी इसके बारें में कुछ नहीं बोला है।

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर ने उक्त कदम जेल प्रशासन की तरफ से उसे परिजनों से फोन पर बात नहीं करने देने पर उठाया है। जबकि थाना कैंट पुलिस का कहना है कि उनके पास जेल प्रशासन से इतनी ही जानकारी आई थी कि गैंगस्टर अकुल खत्री की टांगे टूट गई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर जाना है। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सिविल अस्पताल लाया गया था।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय जेल बठिंडा में वीरवार शाम के समय सभी कैदी जेल में लगे पीसीओ से अपने-अपने परिवारों के साथ बातचीत करने के लिए लाइन में लगे हुए थे। हर कैदी को फोन पर बात करने के लिए 15 मिनट मिलते हैं, लेकिन जब अकुल खत्री का नंबर आया तो जेल अधिकारियों ने उसे अपने परिजनों से फोन पर बात करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद गुस्से में आकर गैंगस्टर अकुल खत्री जेल की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया और वहां से उसने छलांग लगा दी। हादसे में उसकी दोनों टांगे टूट गई। इसके बाद पहले उसे जेल में बने अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन दोनों टांगे बुरी तरह से टूटने के कारण उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा के इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया गया।

इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जेल प्रशासन व बठिंडा पुलिस गैंगस्टर अकुल खत्री को देर रात को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर दीप रत्न ने उसका चेकअप करने के बाद हड्डियों के माहिर डा विजय मित्तल व सर्जन डा. बी चावला को उसका इलाज करने के लिए बुलाया। तीनों डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद फरीदकोट मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।