PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

दिवाली के बाद Gold and Silver Prices में अचानक हुई भारी गिरावट, जाने गिरावट की बड़ी वजह,

gold-and-silver-prices-suddenly-dropped-after-diwali-2025-know-the-main-reason-behind-the-decline

PTB Business न्यूज़ मुंबई : हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में दोनों धातुओं के दामों में भारी उतार-चढ़ाव हुआ है। मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1,32,294 रुपए प्रति 10 ग्राम था। लेकिन अब इसकी कीमत घटकर 1,22,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गई है। यानी सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 9,000 रुपए सस्‍ता हो चुका है, 

.

.

हालांकि आज के कारोबार में सोने में हल्की तेजी दिखी और यह 1,23,712 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्‍स पर चांदी का दाम पहले 1,70,415 रुपए प्रति किलो तक गया था, जो अब घटकर 1,45,900 रुपए प्रति किलो रह गया है। यानी रिकॉर्ड हाई से करीब 24,000 रुपए की गिरावट। फिलहाल चांदी 1,48,200 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है, यानी इसमें थोड़ी रिकवरी दिखी है। 

.

इंडियन बुलियन ज्‍यूलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोना लगभग 3,000 रुपए गिरकर 1,23,827 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 23 कैरेट सोना: 1,23,331 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना: 1,13,000 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना: 92,870 रुपए प्रति 10 ग्राम, वहीं चांदी में एक दिन में 9,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और अब इसकी कीमत 1,51,200 रुपए प्रति किलो है।

.

.

इतनी बड़ी गिरावट क्‍यों आई? :–
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं:

मुनाफावसूली:–
लगातार कई महीनों तक सोने-चांदी में तेजी रही, इसलिए अब निवेशक मुनाफा निकालने के लिए बेच रहे हैं।

.

अमेरिका-चीन तनाव कम होना:–
दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव घटने से निवेशक अब सोने-चांदी जैसे “सुरक्षित निवेश” में कम रुचि दिखा रहे हैं।

डॉलर मजबूत होना:–
अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने की कीमतें दबाव में आती हैं, क्योंकि डॉलर महंगा होने पर अन्य मुद्राओं में सोना महंगा पड़ता है।

.

.

त्‍योहारी मांग घटनी:–
धनतेरस और दिवाली के बाद घरेलू बाजार में सोने की मांग धीमी हो गई है, जिससे कीमतों पर असर पड़ा है।